शारजहां हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया भारतीय

शारजहां हवाई अड्डे पर सोने की तस्करी करते हुए पकड़ा गया भारतीय

दुबई : संयुक्त अरब अमीरात में शारजहां अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर आज एक भारतीय व्यक्ति को 12 सोने के बिस्किट की भारत में तस्करी की कोशिश करते हुए गिरफ्तार किया गया।

शारजहां पुलिस के प्रवक्ता के अनुसार हवाई अड्डे पर सीमा शुल्क अधिकारियों ने संदिग्ध जीएच. आर. ए को पकड़ा। वह भारत जा रहा था। उसने दो ब्रैसलेट पहन रखे थे और उनमें ये सोने के बिस्किट छिपा रखे थे।

संदिग्ध ने कबूल किया है कि उसने अपने देश में कर से बचने के लिए धोखाधड़ी अपनायी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, January 12, 2014, 08:22

comments powered by Disqus