बहरीन में एक भारतीय पर नौ साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

बहरीन में एक भारतीय पर नौ साल की लड़की से छेड़छाड़ का आरोप

दुबई : बहरीन में एक भारतीय को एक सरकारी विद्यालय में नौ साल की लडकी के साथ छेड़छाड़ का आरोपी बनाया गया है। गल्फ डेली न्यूज की आज की खबर है कि स्कूल में क्लीनर के रूप में काम करने वाले 42 साल के इस व्यक्ति ने शौचालय में लड़की से कथित रूप से छेड़छाड़ किया।

उसके बाद उसने लड़की को 500 फिल्स (करीब 80 रुपए) दिए और उसे इस घटना के बारे में किसी को नहीं बताने को कहा। यह व्यक्ति हिरासत में है और उसने आरोंपों का खंडन किया है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 16, 2013, 09:13

comments powered by Disqus