Last Updated: Monday, October 28, 2013, 20:47
काहिरा : द्वितीय विश्व युद्ध के दौरान अहम मोड़ समझे जाने वाली अल अलामीन की प्रसिद्ध लड़ाई में अहम भूमिका निभाने वाले भारतीय शहीदों को यहां भारतीय दूतावास ने सम्मानित किया। इस लड़ाई की 71 वीं बरसी पर भारतीय राजदूत नवदीप सूरी ने स्मारक पर माल्यार्पण किया।
भूमध्यसागर तट के समीप सहारा मरूस्थल के उत्तरी छोड़ पर चिलचिलाती भूप में ब्रिटिश भारतीय सेना के चौथे और पांचवें डिवीजन के सैनिक पूरे उत्तर अफ्रीकी अभियान में साहस और बहादुरी से लड़े थे। उन्होंने जिस साहस का परिचय दिया था, उसकी भूरि भूरि प्रशंसा हुई। करीब 3000 भारतीय सैनिकों ने अपनी मातृभूमि से हजारों किलोमीटर दूर एक सुदूर स्थान पर अपनी जान कुर्बान कर दी थी। (एजेंसी)
First Published: Monday, October 28, 2013, 20:47