न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के शिक्षक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत

न्यूजीलैंड में भारतीय मूल के शिक्षक की बेरहमी से पिटाई के बाद मौत

ज़ी मीडिया ब्यूरो
ऑकलैंड/नई दिल्ली : न्यूजीलैंड में मध्य ऑकलैंड में मैकडोनाल्ड के बाहर बेरहमी से हमला किए जाने के बाद भारतीय मूल का 25 वर्षीय एक शिक्षक की मौत हो गई है। पुलिस ने बताया कि प्रशिक्षु शिक्षक तरूण अस्थाना मैकडोनाल्ड से निकलने के बाद पेवमेंट पर खड़े थे जब उनकी एक अन्य व्यक्ति से थोड़ी बहुत बातचीत हुई।

स्थानीय मीडिया के अनुसार डिटेक्टिव सीनियर सार्जेंट पीटर फ्लोरेंस ने बताया कि अस्थाना के सिर पर हमला किया और वह सिर के बल जमीन पर गिरे। फ्लोरेंस ने बताया कि कथित हमलावर मैकडोनाल्ड में कई अन्य पुरुषों और महिलाओं के साथ था और समूह हमले के बाद वहां से निकल गया। इस बीच, पुलिस ने 27 वर्षीय एक व्यक्ति को रविवार को गिरफ्तार किया और उसपर अस्थाना पर हमले का आरोप लगाया।

First Published: Monday, November 4, 2013, 10:47

comments powered by Disqus