शारजाह में मृत मिली 30 साल की भारतीय महिला

शारजाह में मृत मिली 30 साल की भारतीय महिला

दुबई : शारजाह में 30 साल की एक भारतीय महिला ने अपने घर में कथित रूप से खुदकुशी कर ली। शारजाह के एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि महिला का शव रविवार को अबु शागरा में फांसी पर लटका मिला।

‘गल्फ न्यूज’ ने एक अधिकारी के हवाल से कहा कि उसका शव पंखे से लटका मिला। उन्होंने कहा कि ऐसा लग रहा है कि महिला ने एक कपड़े से फांसी पर लगाकर खुदकुशी की। पुलिस को रविवार को इस घटना की खबर मिली। महिला के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 3, 2013, 18:33

comments powered by Disqus