अगवा भारतीय राहतकर्मी के मामले में एक गिरफ्तारी

अगवा भारतीय राहतकर्मी के मामले में एक गिरफ्तारी

अगवा भारतीय राहतकर्मी के मामले में एक गिरफ्तारी काबुल: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में भारतीय राहतकर्मी के अपहरण के मामले में अफगान सुरक्षा बलों ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।

वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि अफगान प्रशासन ने भारत सरकार को बताया है कि एक व्यक्ति की गिरफ्तारी की गई है। इस व्यक्ति ने 47 साल के प्रेम कुमार के अपहरण में मदद की थी। अधिकारियों ने कहा कि भारत इस मामले को लेकर अफगान सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है। 47 साल के प्रेम कुमार को कल दोपहर को बंधक बनाया गया था। इसके बाद से उनकी तलाश का अभियान चलाया जा रहा है।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा, ‘भारत सरकार सभी स्तरों पर संपर्क में है। विदेश मंत्री स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और जरूरत पड़ने पर निर्देश दे रही हैं। हमारे राजदूत काबुल में अफगान सरकार और हेरात में हमारे महावाणिज्य दूत स्थानीय प्रशासन के संपर्क में हैं।’ उधर, भारतीय विदेश मंत्रलाय के प्रवक्ता ने इससे इंकार किया कि कुमार का भारत सरकार से ताल्लुक है। स्थानीय खबरों में कहा गया है कि कुमार भारतीय दूतावास से जुड़े थे।

प्रवक्ता ने कहा, ‘वह भारतीय नागरिक हैं जो एक एनजीओ के साथ काम कर रहे थे। उनका भारत सरकार अथवा दूतावास या वाणिज्य दूतावास से कोई संबंध नहीं है।’ (एजेंसी)

First Published: Wednesday, June 4, 2014, 18:41

comments powered by Disqus