Last Updated: Tuesday, February 11, 2014, 13:41

तेहरान : ईरान के राष्ट्रपति हसन रूहानी ने यहां सोमवार को कहा कि देश परमाणु कार्यक्रम के व्यापक समझौते तक पहुंचने के लिए विश्व शक्तियों के साथ गंभीर वार्ता करने को तैयार है। ईरान की 1979 की इस्लामी क्रांति की वर्षगांठ पर विदेशी राजदूतों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा, हमने पिछले साल नवंबर में गंभीरतापूर्वक समझौता किया है, उसी तरह हम पी2 +1 समूह (अमेरिका, चीन, फ्रांस, ब्रिटेन, रूसऔर जर्मनी) के साथ होने वाली आगामी वार्ताओं में व्यपाक समझौते तक पहुंचने के लिए भी गंभीर हैं।
गौरतलब है कि 18 फरवरी को ऑस्ट्रिया की राजधानी विएना में दोनों पक्षों के बीच परमाणु वार्ता का नया चरण शुरू होने वाला है। उन्होंने कहा विश्व के सभी देशों को शांतिपूर्ण परमाणु तकनीक का लुत्फ उठाना चाहिए। उन्होंने परमाणु तकनीक के गलत और अवैध एकाधिकार की कड़ी आलोचना की। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, February 11, 2014, 13:41