Last Updated: Saturday, November 30, 2013, 16:15
टोक्यो : जापान के सम्राट और उनकी पत्नी भारत के आधिकारिक दौरे पर आज रवाना हो गए। सम्राट अकिहितो ने हानेदा हवाई अड्डे पर कहा, ‘मैं उम्मीद करता हूं कि हमारे दौरे से दोनों देशों के बीच समझ और मित्रता को बढ़ाने में मदद मिलेगी। पिछले साल दोनों के बीच राजनयिक संबंधों के 60 साल पूरे हो गए।’
अकिहितो और उनकी उनकी पत्नी मिचिको एक सप्ताह के दौरे पर भारत पहुंच रहे हैं। उनका प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह और दूसरे शीर्ष अधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है। नयी दिल्ली में आधिकारिक मुलाकातों के संपन्न होने के बाद वे दक्षिण भारत के प्रमुख शहर चेन्नई रवाना होंगे।
जापान के किसी सम्राट का यह पहला भारत दौरा है। इससे पहले अकिहितो (79) ने 1960 के दशक में बतौर युवराज भारत की यात्रा की थी। इस सप्ताह जापानी सम्राट अपने संदेश में 1960 के दशक के अपने भारत दौरे को याद किया। यह दौरा उनकी शादी के एक साल बाद हुआ था। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 30, 2013, 16:15