जापान में वर्ष 2020 तक नेतृत्व में 30 प्रतिशत महिलाएं

जापान में वर्ष 2020 तक नेतृत्व में 30 प्रतिशत महिलाएं

दावोस : विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की सालाना बैठक में प्रमुख एशियाई देशों में महिलाओं को समान अवसर देने का लक्ष्य हासिल करने के लिए कार्रवाई करने पर जोर दिया गया। जापान ने अपने यहां वर्ष 2020 तक नेतृत्व वाले पदों पर महिलाओं की भागीदारी 30 फीसदी करने का लक्ष्य रखा है।

विश्व आर्थिक मंच (डब्ल्यूईएफ) की 44 वीं सालाना बैठक में अपने विशेष संबोधन में जापान के प्रधानमंत्री शिन्जो एबे ने अपने देश के महिला कार्यबल को ‘अब तक पूरी तरह उपयोग नहीं किया गया संसाधन’ करार दिया। उन्होंने बताया कि उनका इरादा जापान को ऐसा देश बनाने का है जहां महिलाएं अपनी पूरी क्षमता जाहिर करें और यह कार्य वर्ष 2020 तक सभी वरिष्ठ नेतृत्व वाले पदों पर महिलाओं की 30 फीसदी भागीदारी सुनिश्चित कर किया जाएगा।

शिन्जो के मुताबिक अगर अर्थव्यवस्था में महिलाएं पुरूषों की तरह सक्रिय हो जाएं तो जापान के सकल घरेलू उत्पाद में 16 फीसदी की वृद्धि हो सकती है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 23, 2014, 17:03

comments powered by Disqus