Last Updated: Saturday, November 9, 2013, 12:28

इस्लामाबाद : पाकिस्तान ने देश के शीर्ष राजनायिक जलिल अब्बाज जिलानी को अमेरिका में देश का नया राजदूत नियुक्त किया है। वह फिलहाल पाकिस्तान के विदेश सचिव हैं।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, विदेश मंत्रालय ने कहा, `सरकार ने विदेश सचिव अब्बाज जिलानी को अमेरिका में पाकिस्तान का राजदूत बनाए जाने की घोषणा की है।` जिलानी दिसंबर को पदभार ग्रहण करेंगे। इससे पहले वह बेलजियम, लक्जेमबर्ग और यूरोपीय संघ में पाकिस्तान के राजदूत रह चुके हैं। वह ब्रुसेल्स स्थित नाटो के मुख्यालय से भी लगातार जुड़े रहे हैं।
1990 से 1992 के बीच उन्होंने प्रधानमंत्री सचिवालय के उप सचिव का पदभार संभाला था। इसके अलावा वह सऊदी अरब (1983-85), इंगलैंड (1985-1988), अमेरिका (1995-1999) और आस्ट्रेलिया (2007-09) में कूटनीतिक अभियान पर रहे हैं। अब्बास जिलानी 1979 में विदेश सेवा में नियुक्त हुए थे। उन्हें मार्च 2012 में विदेश सचिव बनाया गया था। वह 2005 में विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता भी रह चुके हैं। (एजेंसी)
First Published: Saturday, November 9, 2013, 12:28