अफगानिस्तान में अगवा भारतीय के बारे में सुराग मिलने का दावा, 12 लोग गिरफ्तार

अफगानिस्तान में अगवा भारतीय के बारे में सुराग मिलने का दावा, 12 लोग गिरफ्तार

अफगानिस्तान में अगवा भारतीय के बारे में सुराग मिलने का दावा, 12 लोग गिरफ्तार ज़ी मीडिया ब्यूरो

काबुल: अफगानिस्तान के हेरात प्रांत में अज्ञात बंदूकधारियों द्वारा अगवा भारतीय राहतकर्मी के बारे में सेना को ठोस सुराग मिले हैं। रिपोर्ट के मुताबिक सेना का मानना है कि भारतीय राहतकर्मी गुलरान में हो सकता है। इस मामले में अफगानिस्तान की सेना ने 12 संदिग्धों को भी गिरफ्तार किया है। हालांकि सेना ने अगवा भारतीय प्रेम कुमार के बारे में ज्यादा जानकारी देने से इंकार कर दिया है। अगवा भारतीय का पता लगाने के लिए सेना हवाई जहाज से निगरानी और लगातार छापेमारी कर रही है।

खबरों के मुताबिक अभी तक प्रेम कुमार को छोड़ने की एवज में किसी भी तरह की फिरौती की मांग नहीं की गई है। शीर्ष आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि भारत इस मामले को लेकर अफगान सरकार और स्थानीय प्रशासन के साथ निरंतर संपर्क में है। 47 साल के प्रेम कुमार को चंद दिन पहले बंधक बनाया गया था। इसके बाद से उनकी तलाश का अभियान चलाया जा रहा है।

इस मामले में अभी तक 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। गौर हो कि तमिलनाडु में शिवगंगा के रहने वाले प्रेम कुमार हेरात में जेसुइट रिफ्यूजी सर्विस में निदेशक के पद पर तैनात हैं। सोमवार को हेरात के बाहर कुछ बंदूकधारियों ने उनका अपहरण कर लिया था। प्रेम पाकिस्तान और ईरान से आए रिफ्यूजी बच्चों के एक स्कूल का दौरा करने गए थे।

(एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Thursday, June 5, 2014, 19:08

comments powered by Disqus