Last Updated: Monday, January 27, 2014, 15:01

मेलबर्न: उत्तर कोरिया के नेता किम जांग अन ने अपने फूफा चांग सांग थायक को फांसी पर चढ़ाने के बाद उनके पूरे परिवार को खत्म कर दिया। एक वेबसाइट में छपी खबर के मुताबिक यह कहा जा रहा है कि थायक के परिवार को सरेराह गोलियों से भून दिया गया। सूत्रों के मुताबिक थायक के परिजनों और रिश्तेदारों को घर से बाहर घसीटा और फिर उन्हें गोली मार दी। कुछ ही दिन पहले किम जांग ने देशद्रोह के आरोप में अपने फूफा को मौत के घाट उतार दिया था।
साउथ कोरिया मीडिया में आई खबरों के मुताबिक थायक के बच्चों, भाईयों और पोते को मौत के घाट उतार दिया गया। 67 वर्षीय थायक को पिछले महीने देशद्रोह और षडयंत्र के आरोप पर फांसी पर चढ़ा दिया था। हालांकि खबरों में यह भी कहा गया था कि किम जांग ने अपने फूफा को भूखे जंगली कुत्तों के आगे जिंदा फेंका और कुत्तों ने उन्हें खा लिया था।
गौर हो कि पिछले महीने ही उत्तर कोरिया के नेता किम जांग अन ने अपने ही फूफा चांग सांग थायक को भ्रष्टाचार के आरोप में पार्टी के महत्वपूर्ण पद से हटाए जाने के बाद फांसी पर चढ़ा दिया गया था। चांग सांग काफी ताकतवर नेताओं में थे। सैन्य अदालत ने भी यह माना था कि चांग सांग सत्ता पर काबिज होने की कोशिश कर रहे थे। उन्हें तुरंत मौत के घाट उतार दिया गया।
(एजेंसी इनपुट के साथ)
First Published: Monday, January 27, 2014, 14:37