Last Updated: Tuesday, April 8, 2014, 10:40

लंदन : ‘ब्रेकिंग बैड’ अभिनेता ऐरन पॉल ने कहा है कि लंदन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है। अभिनेता पॉल (34) वर्तमान में न्यू यार्क में रहते हैं। कॉन्टैक्टम्यूजिक की सूचना के अनुसार उन्होंने कहा कि यात्रा के लिए लंदन उनका पसंदीदा शहर है जिसके इतिहास के गलियारों में घूमने के लिए वह लालायित रहते हैं।
पॉल ने कहा, बेशक, लंदन दुनिया का सर्वश्रेष्ठ शहर है। न्यूयार्क अद्भूत है। मुझे गलत मत समझिए, न्यू यार्क का इतिहास है, लेकिन वैसा नही है जैसा इतिहास आप लंदन में पाऐंगे। उन्होंने लंदन की प्रशंसा में आगे कहा, मैं वहां कुछ महीनों के लिए था, नॉटिंग हिल मेरी प्रिय जगह थी। मैंने यहां पर अधिक समय बिताया है। (एजेंसी)
First Published: Tuesday, April 8, 2014, 10:40