मलाला यूरोप के शीर्ष शांति पुरस्कार के लिए नामित

मलाला यूरोप के शीर्ष शांति पुरस्कार के लिए नामित

इस्लामाबाद: लड़कियों की शिक्षा को बढ़ावा देने पर तालिबान की गोली का सामना कर चुकी पाकिस्तानी लड़की मलाला यूसुफजई का नाम इस वर्ष के सखारोव शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया गया है। एसोसिएट प्रेस ऑफ पाकिस्तान के मुताबिक, यूरोपीय पार्लियामेंट के सदस्य साजिद खान ने तालिबान से ताजा धमकियां मिलने के बावजूद शिक्षा के क्षेत्र में महिलाओं के अधिकारों का समर्थन करने वाली मलाला का नाम, सखारोव शांति पुरस्कार के लिए प्रस्तावित किया है।

16 वर्षीया मलाला को उसके गृहनगर पाकिस्तान की स्वात घाटी क्षेत्र में दो बंदूकधारियों ने सिर में गोली मारी थी। आदिवासियों लड़कियों की शिक्षा का समर्थन करने से रोकने के लिए तालिबान ने मलाला को गोली मारी थी।

खान ने कहा कि दुनिया के सबसे हिंसक और दमनकारी शासनों में से एक के खिलाफ बोलने के लिए मलाला का साहस, दृढ़ संकल्प प्रेरणादायक है। हमले की बरसी पर उसे विचारों की स्वतंत्रता के लिए यूरोपीय संघ के सखारोव पुस्कार से सम्मानित किया जाना उचित है।

सखारोव के विजेता की घोषणा 10 अक्टूबर को होगी। इसके विजेता को 20 नवंबर को फ्रांस के स्ट्रासबर्ग में 50,000 डॉलर की पुरस्कार राशि से सम्मानित किया जाएगा। मलाला को मंगलवार को फुटबॉल खिलाड़ी डेविड बेकहम ने ब्रिटेन के गौरव पुरस्कार से सम्मानित किया था। उन्हें इस वर्ष का नोबेल शांति पुरस्कार मिलने की भी संभावना है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, October 9, 2013, 20:53

comments powered by Disqus