मलेशियाई लापता विमान: नई वस्तुएं दिखने के बाद खोज अभियान तेज

मलेशियाई लापता विमान: नई वस्तुएं दिखने के बाद खोज अभियान तेज

मलेशियाई लापता विमान: नई वस्तुएं दिखने के बाद खोज अभियान तेज ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

पर्थ : मलेशिया के दुर्घटनाग्रस्त विमान के मलबे की तलाश के लिए चलाए रहे अभियान के क्रम में चीन के विमान ने हिंद महासागर के नए इलाके में नयी वस्तुओं का पता लगाया है। इसके बाद खोज अभियान को और तेज कर दिया गया।

दुर्घटनाग्रस्त विमान की खोज का अभियान कल नाटकीय अंदाज में दक्षिणी हिंद महासागर से 1,100 किलोमीटर उत्तर-पूर्व में स्थानांतरित कर दिया गया। चीन के समुद्री सुरक्षा प्रशासन के पोत हैक्जुन 01 और चीनी नौसेना के पोत जिंगानशान दो हेलीकॉप्टरों के साथ तलाशी अभियान में लगे हुए हैं।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ के अनुसार चीन के एक विमान ने तीन बहती हुई वस्तुओं का पता लगाया। ये वस्तुएं सफेद, लाल और नारंगी रंग की थीं। तलाशी अभियान के दौरान कल पांच विमानों ने अलग अलग वस्तुओं का पता लगाया था। आस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने एक बयान में कहा कि शनिवार की तलाश संबंधी गतिविधियां पूरी हो गई। 252,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में खोज की गई।

मलेशिया के कार्यवाहक परिवहन मंत्री हिशामुद्दीन हुसैन ने संवाददाताओं से कहा कि उन्होंने यात्रियों के परिजन को फिर से भरोसा दिया है कि किसी भी जीवित व्यक्ति की तलाश जारी रहेगी। मलेशिया एयरलाइंस के इस विमान ने बीते आठ मार्च को कुआलालंपुर से बीजिंग के लिए उड़ान भरी थी और इसके कुछ देर बाद यह लापता हो गया था। इसमें पांच भारतीय नागरिकों सहित 239 लोग सवार थे। इसमें सबसे अधिक चीन के 154 लोग सवार थे। मलेशिया सरकार ने सोमवार को विमान के हादसे का शिकार होने का एलान किया। (एजेंसी इनपुट के साथ)

First Published: Sunday, March 30, 2014, 10:09

comments powered by Disqus