फेसबुक विवाद में नाबालिग लड़की ने की हत्या

फेसबुक विवाद में नाबालिग लड़की ने की हत्या

शिकागो : अमेरिका में एक दर्दनाक घटना के तहत, 14 साल की एक लड़की ने एक लड़के को लेकर फेसबुक पर हुए झगड़े में दिनदहाड़े एक हमउम्र लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि दो लड़कियों के बीच एक लड़के को लेकर फेसबुक पर झगड़ा हो गया और एक लड़की ने साउथसाइड शिकागो में दूसरी लड़की की गोली मारकर हत्या कर दी। ‘शिकागो ट्रिब्यून’ ने खबर दी कि एंडिया मार्टिन की उसके घर के बाहर झगड़े में गोली मारकर हत्या कर दी गई। एक छात्रा को कल किशोर अदालत में इंडिया की हत्या के आरोप में पेश किया गया।

(एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 30, 2014, 22:56

comments powered by Disqus