लापता विमान : दक्षिणी हिंद महासागर में मलबा होने के संकेत

लापता विमान : दक्षिणी हिंद महासागर में मलबा होने के संकेत

लापता विमान : दक्षिणी हिंद महासागर में मलबा होने के संकेतसिडनी/कुआलालंपुर: लापता मलेशियाई विमान की खोज में में जुटी एक टीम को दक्षिणी हिंद महासागर क्षेत्र में अज्ञात चीजें तैरती मिली हैं। इसके बाद चार विमानों को वहां तैनात कर दिया गया है। संभावना है कि ये चीजें 8 मार्च को लापता हुए मलेशियाई विमान का हिस्सा हैं। गुरुवार को यह जानकारी ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने दी। ये अज्ञात चीजें पश्चिमी ऑस्ट्रेलियाई राज्य की राजधानी पर्थ से करीब 2,500 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में देखी गई हैं।

एएमएसए ने बताया कि यह ऑस्ट्रेलियाई सुरक्षा बल न्यूजीलैंड की वायुसेना और अमेरिकी नौसेना की मदद से लापता विमान की खोज में सहयोग कर रहा है। पूर्व में एएमएसए के बचाव समन्वय केंद्र (आरसीसी) ऑस्ट्रेलिया को संभवत: लापता यात्री विमान से संबंधित दो चीजों के सैटेलाइट चित्र मिले थे।

आठ मार्च को कुआलालंपुर से 239 यात्रियों और चालक दल को लेकर रवाना हुई मलेशियाई एयरलाइंस का विमान उड़ान भरने के एक घंटे बाद रहस्यमय तरीके से लापता हो गया। शुरुआत में माना गया कि बोइंग 777-200ईआर दक्षिण चीन सागर में वियतनामी तट पर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है।

विमान को उसी दिन सुबह 6.30 बजे बीजिंग में उतरना तय था। विमान में सवार 227 यात्रियों में पांच भारतीय, 154 चीनी नागरिक और 38 मलेशियाई नागरिक शामिल हैं।

ऑस्ट्रलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) के एक अधिकारी जॉन यंग ने कैनबरा में एक सम्मेलन में कहा कि मिली चीजें अपेक्षाकृत अस्पष्ट हैं। मेरे लिए वे चीजें संकेत हैं, जिनका एक उचित आकार है और जो शायद पानी में घुल गई हों और सतह पर तैर रही हों और तलहटी में चली गई हों। उन्होंने बताया कि सबसे बड़ी चीज..24 मीटर की आंकी गई है। और जो दूसरी है, वह उससे छोटी है। (एजेंसी)

First Published: Thursday, March 20, 2014, 15:57

comments powered by Disqus