नेपाल: सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय पर्यटकों की मौत

नेपाल: सड़क दुर्घटना में 6 भारतीय पर्यटकों की मौत

काठमांडू : नेपाल के तनाहून जिले में नववर्ष की पूर्व संध्या पर एक जीप के नदी में गिरने से छह भारतीय पर्यटकों की मौत हो गयी और पांच अन्य घायल हो गए। दुर्घटना कल रात हुई जब जीप पर्यटक शहर पोखरा से काठमांडो जा रही थी। जीप में 10 भारतीय पर्यटक सवार थे। सभी पर्यटक कोलकाता के रहने वाले थे।

पुलिस के अनुसार जीप रात 11 बजे (स्थानीय समयानुसार) काठमांडू से 152 किलोमीटर की दूरी पर स्थित बांदीपुर गांव के चुनपहारा इलाके के पास मर्सयांगदी नदी में गिर गई। मरने वालों की पहचान विनय कुमार तिवारी (58), हेमंत त्रिपाठी (13), कलावती तिवारी (56), पूनम त्रिपाठी (33), नेहा त्रिपाठी (20) और मिलन त्रिपाठी (36) के रूप में हुई है। घायलों में दो बच्चे शामिल हैं। सभी घायलों को उदयपुर जिले के दुमरे में स्थित लक्ष्मी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मृतकों के शव पोस्टमार्टम के लिए इसी अस्पताल में रखे गए हैं। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 1, 2014, 15:32

comments powered by Disqus