Last Updated: Monday, January 20, 2014, 21:30
सिंगापुर : सिंगापुर सरकार ने आज संसद में एक नया विधेयक पेश किया जो ‘लिटिल इंडिया’ में शांति व्यवस्था कायम रखने के लिए पुलिस को विशेष शक्तियां प्रदान करेगा। गौरतलब है कि लिटिल इंडिया में ही हाल में हुई भीषण हिंसा के चलते 56 भारतीयों को स्वदेश भेज दिया गया। सिंगापुर में पिछले 40 साल के दौरान यह सर्वाधिक भीषण हिंसा थी।
उप प्रधानमंत्री तियो शी हीन ने आज संसद को संबोधित करते हुए कहा कि प्रस्तावित कानून पुलिस और अन्य सरकारी एजेंसियों को लिटिल इंडिया में शराब पर पाबंदी लगाने और लोगों की गतिविधियों को नियंत्रित करने की इजाजत देगा। सिंगापुर में इस स्थान पर 8 दिसंबर के दंगों के दौरान आगजनी हुई थी। एक सड़क दुर्घटना में एक भारतीय कामगार की मौत होने के बाद दंगा भड़का था। बहरहाल, दंगों के सिलसिले में 25 भारतीय सिंगापुर में आरोपों का सामना कर रहे हैं। (एजेंसी)
First Published: Monday, January 20, 2014, 21:30