अमेरिकी मॉल में गोलीबारी के संदिग्ध का शव बरामद

अमेरिकी मॉल में गोलीबारी के संदिग्ध का शव बरामद

अमेरिकी मॉल में गोलीबारी के संदिग्ध का शव बरामदपरेमस (अमेरिका) : उत्तरी न्यूजर्सी के एक मॉल में गोलीबारी का संदिग्ध 20 वर्षीय युवक मृत पाया गया है।

बर्गन काउंटी के अधिकारी जॉन मोलिनेली ने बताया कि 20 वर्षीय रिचर्ड शूप (20) का शव गार्डेन स्टेट प्लाजा मॉल के पिछले हिस्से से बरामद किया गया। यह मॉल परेमस इलाके में है।

उन्होंने कहा कि संदिग्ध ने खुद को उसी हथियार से गोली मारी जिससे उसने मॉल में गोलीबारी की। इससे जुड़ा एक नोट बरामद किया गया। गोलीबारी में अन्य कोई घायल नहीं हुआ।

बर्गन काउंटी की महिला प्रवक्ता जीन बराटा ने बताया कि गोलियां रात साढ़े नौ बजे मॉल के बंद होने के समय से कुछ समय पहले चलीं।

प्रत्यक्षदर्शियों ने कहा कि गोलियों की आवाज सुनते ही उपभोक्ता और कर्मचारी निकास द्वार और छुपने के स्थान की ओर भागे। बराटा ने कहा कि अधिकारियों को एक गोली की खोखा मिला है।(एजेंसी)

First Published: Tuesday, November 5, 2013, 20:06

comments powered by Disqus