Last Updated: Friday, January 3, 2014, 17:42
सिडनी : हेलीकॉप्टर के जरिए अंटार्कटिका में फंसे एक रूसी जहाज से 52 लोगों को सुरक्षित तौर पर निकाले जाने पर ऑस्ट्रेलियाई प्रशासन ने शुक्रवार को राहत की सांस ली। इसके साथ ही, वहां पर भारी बर्फ के बीच एक चीनी बचाव जहाज के फंसने से चिंता बढ गयी है।
अंटाकर्टिका में 24 दिसंबर से ही फंसे एकेडेमिक शोकाल्सकी पर वैज्ञानिक शोधकर्मियों को निकालने के लिए अधिकारी कल ही बचाव अभियान में जुट गए थे। चीनी आइसब्रेकर जुई लोंग से एक हेलिकॉप्टर ने वैज्ञानिकों, पर्यटकों और पत्रकारों को ऑस्ट्रेलियाई आपूर्ति जहाज द औरोरा ऑस्ट्रालिस पर पहुंचाया।
ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने बताया है कि पता चला है कि कई दिनों तक बहुत आगे नहीं बढ पाया चीनी जहाज भी बर्फ की पतली परतों में फंस सकता है। (एजेंसी)
First Published: Friday, January 3, 2014, 17:42