अमेरिका में हर 5 में से एक महिला रेप की शिकार : रिपोर्ट

अमेरिका में हर 5 में से एक महिला रेप की शिकार : रिपोर्ट

वाशिंगटन : अमेरिका में प्रत्येक पांच में से करीब एक महिला अपने जीवनकाल में बलात्कार का शिकार होती है और आधी से अधिक ऐसी महिलाएं 18 साल की उम्र से पूर्व ही इस हमले का सामना करती हैं। व्हाइट हाउस की एक रिपोर्ट में यह खुलासा किया गया है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि सभी वर्गों, नस्लों और देशों की महिलाओं को निशाना बनाया जाता है, लेकिन कुछ महिलाएं अन्य के मुकाबले इस प्रकार के हमलों की अधिक शिकार होती हैं। रिपोर्ट में कहा गया है कि 33.5 फीसदी बहुनस्लीय महिलाओं से बलात्कार किया गया जबकि अमेरिकी भारतीय मूल और अलास्का नेटिव 27 फीसदी महिलाओं को हवस का शिकार बनाया। इसमें 15 फीसदी हिस्पैनिक, 22 फीसदी अश्वेत और 19 फीसदी श्वेत महिलाएं इस प्रकार के हमलों की जद में आयी।

कल जारी की गई इस रिपोर्ट में बताया गया है कि बलात्कार की शिकार होने वाली अधिकतर महिलाओं पर उनके परिचितों ने यह हमला किया और 98 फीसदी हमलावर पुरूष थे। रिपोर्ट बताती है कि करीब दो करोड़ 20 लाख अमेरिकी महिलाओं और 16 लाख पुरूषों को अपने जीवनकाल में बलात्कार का शिकार होना पड़ा है। व्हाइट हाउस कौंसिल की राष्ट्रपति बराक ओबामा की अध्यक्षता में होने वाली कैबिनेट स्तर की बैठक से पूर्व व्हाइट हाउस ने यह रिपोर्ट जारी की गयी।

बाद में ओबामा ने प्रेजीडेंशियल मैमोरेंडम पर हस्ताक्षर किए जिसमें छात्राओं को यौन हमलों से बचाने के लिए एक कार्यकाल के गठन का प्रावधान है। रिपोर्ट में बताया गया है कि पांच में से एक छात्रा यौन शोषण का शिकार होती हैं जबकि आठ में एक मामला ही दर्ज हो पाता है। महिलाओं और लड़कियों पर जारी रिपोर्ट के मुताबिक, ‘हमारे देश के कॉलेजों और यूनिवर्सिटी में महिलाएं बलात्कार या यौन शोषण के मामलों की ज्यादा शिकार हो रही हैं।’

रिपोर्ट के मुताबिक लगभग 2.2 करोड़ अमेरिकी महिलाएं और 16 लाख पुरूष अपने जीवनकाल में बलात्कार के शिकार होते हैं। इसके विनाशकारी प्रभाव होते हैं जिसमें वे अवसाद, मादक द्रव्यों के सेवन और बड़े पैमाने पर शारीरिक व्याधियां जैसे कि मधुमेह और असीम दर्द के शिकार हो जाते हैं।

रिपोर्ट के मुताबिक परिसर में यौन उत्पीड़न की घटनाओं को शराब और मादक द्रव्यों के सेवन से बढ़ावा मिलता है, जो पीड़ितों को अशक्त बना देते हैं। अपराधकर्ता प्राय: सीरियल अपराधी होते हैं। एक अध्ययन की रिपोर्ट में यह पाया गया कि कॉलेज के 7 प्रतिशत पुरूषों ने बलात्कार के प्रयास को स्वीकार किया और उनमें से 63 प्रतिशत पुरूषों ने एक से अधिक अपराध, प्रत्येक द्वारा औसतन छह बलात्कार करने का मामला स्वीकार किया गया। (एजेंसी)

First Published: Thursday, January 23, 2014, 17:09

comments powered by Disqus