अमेरिकी विश्‍वविद्यालय में गोलीबारी में एक की मौत

अमेरिकी विश्‍वविद्यालय में गोलीबारी में एक की मौत

शिकागो : अमेरिका के एक विश्वविद्यालय में गोलीबारी में एक व्यक्ति की मौत हो गई और एक व्यक्ति को हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने इसे लक्षित हमला बताया।

पुलिस ने कुछ ब्यौरा प्रदान करते हुए बताया कि क्यों बंदूकधारी ने इंडियाना प्रांत स्थित परड्यू विश्वविद्यालय की एक कक्षा में गोलीबारी की। हालांकि, उन्होंने कहा कि वे मानते हैं कि वह पीड़ित को जानता था।

परड्यू विश्वविद्यालय के पुलिस प्रमुख जॉन कॉक्स ने संवाददाताओं से कहा कि काफी कुछ जांच की जानी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, January 22, 2014, 09:11

comments powered by Disqus