भारत के साथ ‘आंशिक रूप से’ बहाल करेंगे बातचीत: पाकिस्तान

भारत के साथ ‘आंशिक रूप से’ बहाल करेंगे बातचीत: पाकिस्तान

भारत के साथ ‘आंशिक रूप से’ बहाल करेंगे बातचीत: पाकिस्तानइस्लामाबाद : पाकिस्तान ने शनिवार को कहा कि वह बिजली व्यापार, वीजा व्यवस्था और विश्वास बहाली उपायों जैसे विशिष्ट मुद्दों पर बातचीत के जरिये भारत के साथ वार्ता ‘‘आंशिक’’ रूप से बहाल करेगा।

राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेशी मामलों के पाकिस्तानी प्रधानमंत्री नवाज शरीफ के सलाहकार सरताज अजीज ने कहा, ‘‘यह (वार्ता) समावेशी रूप से नहीं हो रही है। यह विशिष्ट स्तर पर हो रही है।’’

उन्होंने यह बात यहां एक सम्मेलन में भारत-पाकिस्तान के बीच वार्ता बहाल होने के बारे में पूछे गए सवालों के उत्तर में कही।

उन्होंने कहा, ‘‘जैसे व्यापार सचिवों की बैठक होगी, बिजली खरीद पर एक बैठक होनी है। इसके साथ ही वीजा जैसे कुछ विश्वास बहाली उपायों पर बातचीत होगी। इसलिए (वार्ता) आंशिक रूप से बहाल होगी।’’

अजीज ने इन बैठकों के लिए कोई समयसीमा नहीं दी। पाकिस्तान के आतंकवादी संगठन लश्करे तैयबा के सदस्यों द्वारा 2008 में किये गए मुम्बई आतंकवादी हमले के बाद वार्ता लगभग दो वषरें तक ठप रही।

2011 में वार्ता बहाल होने के बाद दोनों देशों के द्विपक्षीय संबंधों को इस वर्ष के शुरू में उस समय झटका लगा जब नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तानी सैनिकों ने पांच भारतीय सैनिकों की हत्या कर दी। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 15, 2013, 09:34

comments powered by Disqus