अगले महीने भारत आएंगे प्रिंस चार्ल्स और कैमिला

अगले महीने भारत आएंगे प्रिंस चार्ल्स और कैमिला

लंदन : प्रिंस चार्ल्स और उनकी पत्नी कैमिला पार्कर बावेल्स अगले महीने राष्ट्रमंडल सरकार प्रमुख बैठक (सीएचओजीएम) में हिस्सा लेने के लिए श्रीलंका आने के दौरान भारत की नौ दिवसीय यात्रा करेंगे।

यह इस राजशाही दंपत्ति की एक साथ भारत की तीसरी सरकारी यात्रा है। दोनों 6-14 नवंबर तक भारत में रहेंगे और इस दौरान वे देहरादून, नयी दिल्ली मुम्बई, पुणे और कोच्चि जायेंगे।

ब्रिटेन के राजपरिवार के उत्तराधिकारी सीएचओजीएम में अपनी मां महारानी एलिजाबेथ द्वितीय का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। प्रिंस के क्लैरेंस हाउस रेसीडेंस ने यहां जारी एक सरकारी बयान में कहा कि संरक्षण, शिक्षा, बढ़ते व्यापार लिंक, महिला सशक्तिकरण एवं प्रशिक्षण जैसे अहम क्षेत्रों में मजबूत ब्रिटेन भारत साझेदारी को बढ़ावा देने के लिए चार्ल्स और कैमिला के व्यापक कार्यक्रम हैं।

राजशाही दंपति अपने इस बड़ी यात्रा के दौरान राजनीति, व्यापार और संस्कृति क्षेत्र के नेताओं से मिलेगा। राष्ट्रमंडल के सबसे अधिक जनसंख्या वाले देश की चार्ल्स की यह आठवीं सरकारी यात्रा भी है। श्रीलंका में चार्ल्स 14-16 नवंबर के दौरान ठहरेंगे। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, October 15, 2013, 19:26

comments powered by Disqus