समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

समलैंगिक संबंधों पर प्रतिबंध नहीं : व्लादिमीर पुतिन

मास्को : रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि विश्व के कई अन्य देशों की तरह रूस में समलैंगिक संबंधों को अपराध नहीं माना गया है। पुतिन ने सोची शीतकालीन ओलम्पिक के स्वयंसेवकों के समारोह में शुक्रवार को कहा, `हमने कुछ भी प्रतिबंधित नहीं किया है और न ही किसी को गिरफ्तार किया है। अन्य देशों की भांति यहां उस तरह के संबंधों (समलैंगिंक) के प्रति कोई उत्तरदायित्व नहीं है।`

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, पुतिन ने अमेरिकी के कई राज्यों का उदाहरण दिया और इस बात से आश्वस्त किया कि रूस में सभी `आराम` से रह सकते हैं। पुतिन ने रूस में समलैंगिक संबंधों का नाबालिगों के बीच प्रचार प्रसार करने को प्रतिबंधित करने वाले कानून को लेकर कहा, `लेकिन बच्चों को इससे अलग रखिए।` पुतिन इस दौरान यह भी कहा कि रूस की अपनी संस्कृति एवं परंपरा है और अपने सभी सहयोगी देशों से इसका सम्मान करने की उम्मीद करती है। (एजेंसी)

First Published: Saturday, January 18, 2014, 23:27

comments powered by Disqus