मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी

मंडेला के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं होंगी ब्रिटेन की महारानी

लंदन : नेल्सन मंडेला की मित्र मानी जाने वाली ब्रिटेन की महारानी एजिलाबेथ द्वितीय ने दक्षिण अफ्रीकी नेता के अंतिम संस्कार में नहीं जाने का फैसला किया है क्योंकि वह लंबी यात्राओं पर जाने से परहेज करती हैं।

‘द संडे टाइम्स’ के अनुसार, उनके बेटे प्रिंस चार्ल्स के इस सप्ताह होने वाले कार्यक्रमों में महारानी का प्रतिनिधित्व करने के लिए दक्षिण अफ्रीका जाने की संभावना है। प्रिंस चार्ल्स और प्रधानमंत्री डेविड कैमरन के दक्षिण अफ्रीका जाने का कार्यक्रम है।

अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति बिल क्लिंटन को मंडेला के साथ उनके करीबी रिश्तों के कारण अगले रविवार को अंतिम संस्कार के मौके पर बोलने की मंजूरी मिली है। मंडेला के बीमार पड़ने के बाद महारानी ने कई बार उन्हें फोन किया था। लंदन में आज मंडेला की याद में शोक सभा आयेाजित की गई। (एजेंसी)

First Published: Sunday, December 8, 2013, 21:08

comments powered by Disqus