`ईरान के प्रतिबंधित परमाणु हथियारों की खरीद में कमी`

`ईरान के प्रतिबंधित परमाणु हथियारों की खरीद में कमी`

संयुक्त राष्ट्र : संयुक्त राष्ट्र विशेषज्ञों की एक रिपोर्ट के अनुसार पिछले छह से नौ महीने में ईरान के प्रतिबंधित परमाणु और मिसाइल कार्यक्रमों से जुड़ी खरीद में कमी आई है, जो राष्ट्रपति हसन रूहानी के शासन में बदले राजनीतिक परिदृश्य या नये अप्रत्यक्ष उपायों के इस्तेमाल का परिणाम हो सकता है।

रिपोर्ट में यह जोर दिया गया कि ‘ईरान निषिद्ध गतिविधियों के लिए सामग्री प्राप्त करने के लिए लगातार अग्रणी कंपनियों का व्यापक उपयोग करता रहा है।’ संयुक्त राष्ट्र महासचिव बान की मून द्वारा नियुक्त विशेषज्ञों का समूह ईरान के परमाणु कार्यक्रम की जांच करता है और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की समिति को अपनी रिपोर्ट देता है। यह समिति ईरान के खिलाफ लगे प्रतिबंधों के कार्यान्वयन एवं कथित उल्लंघन की निगरानी करती है।

रिपोर्ट को सार्वजनिक नहीं किया गया है। इस बीच कल विएना में ईरान और दुनिया की छह बड़ी शक्तियों के बीच उच्च स्तरीय वार्ता शुरू हुई जिसका लक्ष्य ईरान की परमाणु हथियार निर्माण की क्षमता को सीमित करने को लेकर 20 जुलाई की समयसीमा तक किसी समझौते पर पहुंचना है। ईरान का कहना है कि उसका परमाणु कार्यक्रम शांतिपूर्ण है जिसका उद्देश्य परमाणु ऊर्जा का निर्माण करना है लेकिन अमेरिका, उसके सहयोगी पश्चिमी देश और इस्राइल मानते आए हैं कि ईरान का असली उद्देश्य परमाणु हथियार बनाना है। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, May 13, 2014, 11:16

comments powered by Disqus