एशिया में जापान के सुरक्षा योगदान का संकल्प लेंगे अबे

एशिया में जापान के सुरक्षा योगदान का संकल्प लेंगे अबे

टोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो अबे चीन के बढ़ते प्रभाव और समुद्री गतिविधियों से से उत्पन्न तनाव के बीच शांति एवं समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रीय सुरक्षा में जापान की भूमिका के लिए अपना दृष्टिकोण रखेंगे।

अबे आज सिंगापुर में एशिया सुरक्षा शिखर सम्मेलन को संबोधित करेंगे। इस सम्मेलन में ऐसा करने वाले वह पहले जापानी नेता होंगे। कभी एशिया में आक्रमणकारी रहे जापान के लिए सुरक्षा एक संवेदनशील मुद्दा है।

अबे की सरकार फिलहाल जापान की सेना पर लगी संवैधानिक बंदिशों में ढील देने की कोशिश कर रही है, जो केवल आत्मरक्षा में इस्तेमाल की जा सकती है। उनका कहना है कि जापान का शांतिवादी संविधान इसे वैश्विक योगदान से रोकता है। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 30, 2014, 18:55

comments powered by Disqus