मगरमच्छ को जिंदा निगल गया अजगर सांप

मगरमच्छ को जिंदा निगल गया अजगर सांप

मगरमच्छ को जिंदा निगल गया अजगर सांपज़ी मीडिया ब्यूरो

सिडनी, क्वींसलैंड: एक सांप क्या आकार में इतना विशाल हो सकता है कि वह मगरमच्छ जैसे विशाल प्राणी को निगल जाए। यह सब कुछ हुआ क्वींसलैंड में जहां इसके गवाह कई ग्रामीण बने। घटना मूंदरा झील की है, जहां एक मगरमच्छ पानी से बाहर निकल धूप खाने के लिए झाड़ी के पास जा बैठा। लेकिन उसे नहीं मालूम था कि वहीं पर करीब 3 मीटर लंबा अजगर उसका इंतजार कर रहा है।

घटना 1 मार्च की है। चश्मदीदों के मुताबिक एक बड़ा सा अजगर मगरमच्छ पर झपटा और उसे अपने आगोश में ले लिया। कई घंटों तक अजगर ने मगरमच्छ को जकड़े रखा और आखिरकार मगरमच्छ की हिम्मत जवाब दे गई और उसकी मौत हो गई। इसके बाद अजगर मगरमच्छ को निगल गया। ये हैरतअंग्रेज नजारा देखकर वहां खड़े लोग भी दंग रह गए। सबके जेहन में यही बात थी कि अजगर इतने बड़े मगरमच्छ को कैसे निगल सकता है। वहां मौजूद एक शख्श ने इस हैरतअंगेज दृश्य को कैमरे में कैद कर लिया।

(एजेंसी इनपुट के साथ)


First Published: Tuesday, March 4, 2014, 14:53

comments powered by Disqus