टोक्‍यो में जबरदस्‍त भूकंप, कुछ लोग घायल

टोक्‍यो में जबरदस्‍त भूकंप, कुछ लोग घायल

टोक्‍यो में जबरदस्‍त भूकंप, कुछ लोग घायलटोक्‍यो : जापान की राजधानी में सोमवार सुबह भूकंप का भीषण झटका महसूस किया गया। इससे खिड़कियां टूट गईं और कुछ लोग घायल हो गए। हालांकि, किसी बड़े नुकसान की अभी कोई खबर नहीं है।

जापान की मौसम एजेंसी ने बताया कि भूकंप स्थानीय समयानुसार सोमवार सुबह 5 बजकर 18 मिनट पर आया। इसकी तीव्रता 6.0 थी। यह टोक्‍यो के दक्षिण में इजू ओशिमा द्वीप के नजदीक समुद्र तल के 160 किलोमीटर नीचे केंद्रित था।

भूकंप जापान के काफी बड़े क्षेत्र में महसूस किया गया, लेकिन इसका सबसे ज्यादा प्रभाव मध्य तोक्यो में देखा गया। तोक्यो अग्निशमन विभाग के अनुसार भूकंप से चार लोग घायल हुए हैं, लेकिन ज्यादा ब्यौरा तत्काल उपलब्ध नहीं है। (एजेंसी)

First Published: Monday, May 5, 2014, 09:13

comments powered by Disqus