Last Updated: Wednesday, May 7, 2014, 20:29
मास्को : पश्चिमी देशों ने आज यूक्रेन को गृहयुद्ध से बचाने के कूटनीतिक समाधान के लिए अंतिम प्रयास शुरू किया जबकि यूक्रेन में खूनी संघर्ष रूस की सीमा के पास तक फैल गया।
‘यूरोप के सुरक्षा एवं सहयोग संगठन’ के प्रमुख स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति दिदीयर बुरखाल्तर मास्को द्वारा नई शांति वार्ता के लिए जर्मनी के नेतृत्व वाली योजना खारिज करने के बाद रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन से मिलेंगे।
ब्रिटेन के विदेश सचिव विलियम हेग ने कीव में विचार विमर्श किया। यूक्रेन में पश्चिमी शक्तियों समर्थित सरकार ने रूसी समर्थित बंदूकधारियों के नियंत्रण वाले पूर्वी कस्बों और शहरों पर फिर से कब्जा हासिल करने के लिए अपना सैन्य आक्रमण तेज किया।
स्थानीय मीडिया ने खबर दी कि यूक्रेन के सुरक्षा बलों ने रूसी सीमा के पास मरीउपोल बंदरगाह शहर के टाउन हाल को ‘आजाद’ कराया। पूर्वी शहर स्लावयास्क में रात भर विस्फोटों और बंदूकों की आवाज सुनी गई। (एजेंसी)
First Published: Wednesday, May 7, 2014, 20:29