अमेरिका ने चीन को क्षेत्रीय विवाद पर दी चेतावनी

अमेरिका ने चीन को क्षेत्रीय विवाद पर दी चेतावनी

टोक्यो : अमेरिका के रक्षा मंत्री चक हगेल ने आज चीन को यूक्रेन में रूस के अतिक्रमण की तर्ज पर जापान एवं अन्य एशियाई देशों के साथ उसके क्षेत्रीय विवाद के हल के लिए एकतरफा कार्रवाई के खिलाफ चेतावनी दी। टोक्यो की यात्रा के दौरान हगेल ने कहा, सभी राष्ट्र सम्मान के हकदार हैं, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता कि वे कितने बड़े हैं या छोटे।

उन्होंने अपने जापानी समकक्ष इत्सूनोरी ओनोडेरा के साथ संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में कहा, रूस ने यूक्रेन के साथ जो कुछ किया है, उसमें मैं समझता हूं कि हमें सम्मान की कमी, जोरजबर्दस्ती के स्पष्ट सबूत नजर आ रहे हैं। चीन और पड़ोसियों के साथ उसके विवाद की ओर इशारा करते हुए हगेल ने कहा कि छोटे देशों को भी बड़े देशों की तरह संप्रभुता के अधिकार हैं।

उन्होंने कहा, आप घूम घूमकर अपनी सीमा का पुनर्परिभाषित नहीं कर सकते, बलात और जोर जबर्दस्ती से राष्ट्रों की क्षेत्रीय अखंडता एवं संप्रभुता का उल्लंघन नहीं कर सकते, चाहे वह प्रशांत में छोटे देश हों या यूरोप में बड़े देश हों। (एजेंसी)

First Published: Sunday, April 6, 2014, 17:02

comments powered by Disqus