मीडिया के खिलाफ हुईं अमेरिकी बंदूक समर्थक लॉबी

मीडिया के खिलाफ हुईं अमेरिकी बंदूक समर्थक लॉबी

नेशनल हार्बर (अमेरिका) : अमेरिका की प्रभावशाली बंदूक समर्थक लॉबी के एक प्रमुख ने मीडिया की आलोचना करते हुए कहा कि मीडिया पक्षपाती है और बंदूक नियंत्रण को लेकर चल रही गर्मा गर्म बहस के बारे में झूठ बोलती है।

एनआरए के कार्यकारी उपाध्यक्ष वायन लापियरे ने संवाददाताओं से कहा, ‘अमेरिका के सामने मौजूद सबसे बड़े खतरों में से एक राष्ट्रीय समाचार मीडिया है जो सच्चाई के लिए एक समान स्तर उपलब्ध कराने में असफल रहा है।’ हाल के समय में सामूहिक गोलीबारी की कई घटनाओं के सामने आने के बावजूद अमेरिकी कांग्रेस पिछले साल विवादित बंदूक नियंत्रण कानून पारित कराने में असफल रही।

यह असफलता राष्ट्रीय रायफल संघ और दूसरे बंदूक समूहों के कड़े विरोध के बाद मिली। इन समूहों ने सफलतापूर्वक एक जवाबी अभियान चलाया और सदस्यों को आगाह किया कि अमेरिकी सरकार बंदूकों को दूर करने पर तुली हुई है।

लापियरे ने वार्षिक कन्जर्वेटिव पॉलिटिकल एक्शन कमेटी को बताया, ‘राजनीतिक एवं मीडिया जगत के अगुआ हमसे झूठ बोल रहे हैं।’ लापियरे के समूह के सदस्यों की संख्या करीब 50 लाख है। उन्होंने कहा कि मीडिया ‘केवल अपनी आवाज ऊंची करने और जिसपर हम विश्वास करते हैं, उसके लिए खड़े होने की वजह से हमसे नफरत करता है, जैसे कि हमारा कोई अधिकार ही ना हो।’ (एजेंसी)

First Published: Friday, March 7, 2014, 10:44

comments powered by Disqus