`ब्लूचिस्तान में बल प्रयोग सबसे आखिरी विकल्प होगा`

`ब्लूचिस्तान में बल प्रयोग सबसे आखिरी विकल्प होगा`

क्वेटा : पाकिस्तान के राष्ट्रपति ममनून हुसैन ने ब्लूचिस्तान संबंधी मामले बातचीत के जरिए सुलझाने की आवश्यकता पर बल देते हुए कहा है कि सरकार के लिए वहां बल प्रयोग ‘आखिरी विकल्प’ होगा।

हुसैन ने कहा कि सत्तारूढ सरकार असंतुष्ट तत्वों के साथ वार्ता करके संकटग्रस्त प्रांत की समस्याओं का मैत्रीपूर्ण समाधान तलाशने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि सरकार ब्लूचिस्तान के असंतुष्ट नेताओं के साथ वार्ता करने का रास्ता तैयार करने के लिए काम कर रही है। सरकार की पहली प्राथमिकता राजनीतिक माध्यमों के जरिए शांति स्थापना है।

राष्ट्रपति ने ब्लूचिस्तान कैबिनेट को कल बताया कि ब्लूचिस्तान में असंतुष्ट तत्वों के खिलाफ बल प्रयोग सरकार के लिए अंतिम विकल्प होगा। ब्लूचिस्तान खनिज एवं संसाधन समृद्ध प्रांत है लेकिन हाल के कई वर्षों से यह आतंकवाद, साम्प्रदायिक हिंसा और उग्रवाद से जूझ रहा है। राष्ट्रपति ने कहा कि प्रांत में देश के अन्य हिस्सों की तरह सामाजिक, विकासात्मक एवं कल्‍याण सुविधाएं लाने की कोशिश की जा रही है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, April 9, 2014, 11:22

comments powered by Disqus