Last Updated: Saturday, May 10, 2014, 20:09
बगदाद : उग्रवादी नियंत्रण वाले शहर फलूजा में गोलाबारी, एक आत्मघाती हमले और गोलीबारी की घटनाओं ने इराक में आज 20 लोगों की जान ले ली। शहर के मुख्य अस्पताल के डॉक्टर अहमद शामी ने बताया कि पिछले चार महीने से ज्यादा वक्त से सरकार विरोधी तत्वों में नियंत्रण में मौजूद फलूजा में हुई गोलाबारी में 11 लोग मारे गए और 20 लोग घायल हो गए।
हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हुआ है कि गोलाबारी किसने की थी। इसके अलावा उत्तरी बगदाद के तरमिया कस्बे के चेकप्वाइंट पर आत्मघाती हमलावर ने एक वाहन को उड़ा दिया जिसमें सात लोग मारे गए और कम से कम 20 लोग घायल हो गए। उत्तरी प्रांत निनेवेह में हुई गोलीबारी की एक अन्य घटना में दो लोगों की मौत हो गयी।
(एजेंसी)
First Published: Saturday, May 10, 2014, 20:09