महिला ने मंगेतर का ‘लिंग’ काटने के लिए दी फिरौती

महिला ने मंगेतर का ‘लिंग’ काटने के लिए दी फिरौती

ज़ी मीडिया ब्‍यूरो

लंदन : पुराने समय में कहा जाता था कि यदि कोई महिला नाराज हो जाए तो उससे खतरनाक फिर कोई नहीं होता। कुछ ऐसा ही ब्राजील के एक शख्स के साथ हुआ, जिसे अपनी पूर्व मंगेतर की नाराजगी के कारण अपना ‘लिंग’ ही गंवाना पड़ा।

इस महिला ने एक गैंग को इस बात की फिरौती दी थी कि उसके मंगेतर का ‘लिंग’ काट लिया जाए। इस महिला को 6 साल की सजा सुनाई गई है। 10 साल से फरार यह महिला आखिरकार बीते दिनों पुलिस की गिरफ्त में आ गई। ब्राजील की मरियम प्रिशिला कास्त्रो इस बात से नाराज थी कि उसके मंगेतर ने शादी से कुछ दिन पहले उससे रिश्ता तोड़ लिया था। कास्त्रो एक डॉक्टर है और बड़े परिवार से आती है।

उस पर यह भी आरोप है कि उसने इन बदमाशों को अपने पूर्व मंगेतर की कार को तोड़ डालने और घर जला डालने को भी कहा था। कोर्ट में पेश किए इन 3 बदमाशों ने बताया कि उन्होंने कास्त्रो के इशारे पर ही उसके पूर्व मंगेतर को किडनैप किया था और चाकू से उसके अंग को काट डाला था। यह घटना 2002 में हुई थी और उस समय गिरफ्तारी के बाद बेल पर रिहा होते ही यह महिला फरार हो गई थी। 2012 में उसे इस मामले में सजा सुना दी गई थी। इस बीच एक छोटे से शहर में छिप कर रह रही इस महिला ने शादी भी कर ली और वहां से इसे पकड़ लिया गया।

First Published: Monday, April 7, 2014, 13:14

comments powered by Disqus