अमेरिका की फुटपाथ पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

अमेरिका की फुटपाथ पर महिला ने दिया बच्चे को जन्म

न्यूयार्क : न्यूयार्क की एक गर्भवती महिला ने सर्दियों के मौसम में मैनहट्टन के फुटपाथ पर बच्चे को जन्म दिया। प्रसव पीड़ा उठने पर महिला घर से अस्पताल जाने के लिए निकली थी, लेकिन कुछ ही सेकंड में महिला ने सड़क पर ही बच्चे को जन्म दे दिया। यह घटना सोमवार दोपहर की है। इस पूरे क्रम में ऐसा प्रतीत होता था कि किसी सच्चे न्यूयार्कवासी की तरह पॉली मैककोर्ट नाम की महिला की इस नन्ही परी को भी दुनिया में आने की जल्दी थी तभी महिला अस्पताल भी नहीं पहुंच पाई।

रोचक बात यह थी कि यह पूरी घटना न्यूयार्क शैली में टीवी चैनल फॉक्स 5 के सामने घटित हुई जो किसी और खबर पर काम करने के लिए उसी रास्ते से गुजर रहे थे। तभी उन्होंने महिला को थर्ड एवेन्यु, ईस्ट 68वें मार्ग पर देखा। वहां से गुजरने वाले एक यात्री ने फॉक्स 5 को बताया, मैंने बच्चे को जन्म लेते हुए देखा। एक अन्य यात्री ने कहा कि यह किसी चमत्कार की तरह था।

बाद में मैककोर्ट (39 वर्ष) और उसकी बेटी को लेनॉक्स हिल अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल के प्रवक्ता ने बताया कि महिला और उसकी बेटी दोनों ठीक हैं। इला मैककोर्ट और उसके पति की तीसरी बेटी है। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, February 26, 2014, 19:49

comments powered by Disqus