Last Updated: Sunday, March 30, 2014, 14:15
वेलिंगटन : पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया से लगे महासागर से निकाली गई कुछ वस्तुएं लापता मलेशियाई विमान एमएच 370 से संबंधित नहीं हैं। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। ऑस्ट्रेलियाई समुद्री सुरक्षा प्राधिकरण (एएमएसए) ने पुष्टि की है कि चीन के एक जहाज ने दक्षिणी हिद महासागर से शनिवार को वस्तुएं निकालने की पुष्टि की।
रविवार तड़के एएमएसए ने कहा कि यह माना गया कि ये वस्तुएं विमान से संबंधित नहीं हैं और ये मछली पकड़ने की वस्तुएं हो सकती हैं या फिर कचरा हो सकती हैं। वहीं, पूर्व रक्षा बल प्रमुख एंगस ह्यूस्टन को 239 यात्रियों और चालकदल को लेकर उड़े विमान का पता लगाने के लिए अंतर्राष्ट्रीय खोजी अभियान का समन्वयक बनाया गया है।
अमेरिकी मल्टीनेशनल मास मीडिया कंपनी के मुताबिक, सेवानिवृत्त एयर चीफ मार्शल ह्यूस्टन पर्थ में एक नई संयुक्त एजेंसी समन्वय केंद्र का नेतृत्व करेंगे। सैटेलाइट से प्राप्त आंकड़ों के नए विश्लेषण के बाद लापता विमान के मलबे की तलाश शुक्रवार को उत्तर दिशा की ओर बढ़ गई। (एजेंसी)
First Published: Sunday, March 30, 2014, 14:15