कुश्ती को तीन वर्गों में राष्ट्रीय पुरस्कार - Zee News हिंदी

कुश्ती को तीन वर्गों में राष्ट्रीय पुरस्कार

नई दिल्ली : राष्ट्रपति प्रतिभा पाटिल द्वारा दिये गये राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में कुश्ती को तीन वर्गो में पदक हासिल हुए जिसमें द्रोणाचार्य पुरस्कार से नवाजे गए रामफल के अलावा रविंद्र सिंह को अजरुन पुरस्कार और राजकुमार को ध्यानचंद पुरस्कार मिला.

द्रोणाचार्य पुरकार से नवाजे गये रामफल ने बताया, ‘मुझे बहुत खुशी है कि मुझे मेहनत का फल मिला है और अब हमारा एकमात्र लक्ष्य यह है कि भारत के लिये ज्यादा से ज्यादा पहलवान अगले साल लंदन में होने वाले ओलम्पिक खेलों के लिये क्वालीफाई कर सके.’ उन्होंने कहा कि विश्व चैम्पियन और ओलम्पिक कांस्य पदक विजेता सुशील कुमार सहित चोटी के पहलवान इस समय ओलम्पिक के लिये क्वालीफाईंग कुश्ती प्रतियोगिताओं के लिये तैयारियों में जुटे हैं.

रामफल ने कहा कि इस बार ओलम्पिक में हमारा प्रदर्शन पिछली बार से बेतहर होगा यह ध्यान में रखते हुए तैयारियां की जा रही है. अजरुन पुरस्कार हासिल करने वाले राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण पदक जीतने वाले रविंद्र सिंह ने कहा ‘यह पुरस्कार नहीं है बल्कि एक जिम्मेदारी है जो मुझे ओलम्पिक खेलों के लिये बेहतर प्रदर्शन करके पूरी करनी है.’

रविन्द्र सिंह ने राष्ट्रमंडल खेलों के अलावा एशियाई खेलों में कांस्य पदक जीता था और सन 2009 में राष्ट्रमंडल कुश्ती प्रतियोगिता में भी स्वर्ण पदक जीता. ध्यानचंद पुरस्कार जीतने वाले राज कुमार भारतीय रेलवे की कुश्ती टीम के कोच हैं ।

First Published: Monday, August 29, 2011, 16:42

comments powered by Disqus