Last Updated: Monday, April 9, 2012, 12:25
लंदन : जापान की प्रौद्योगिकी कम्पनी सोनी 10 हजार कर्मचारियों या अपने वैश्विक कार्यबल के छह फीसदी हिस्से की छंटनी करने जा रही है।
समाचार पत्र डेली मेल के मुताबिक फैसला नए मुख्य कार्यकारी अधिकारी कजुओ हिरारी की नियुक्ति के बाद लिया गया। उन पर चार साल से घाटे में चल रही कम्पनी को मुनाफे में लाने का दबाव है।
कम्पनी ने दिसम्बर 2008 में 16 हजार कर्मचारियों की छंटनी की घोषणा की थी। वैश्विक आर्थिक मंदी के कारण इसके उत्पादों की मांग पर चोट पहुंची थी। तब से कम्पनी मुनाफे में नहीं लौट पाई है।
कम्पनी के वेबसाइट के मुताबिक मार्च 2011 तक दुनिया भर में सोनी के कुल 1,68,200 कर्मचारी थे।
कम्पनी को पिछले कारोबारी साल में 2.7 अरब डॉलर नुकसान का अनुमान है। (एजेंसी)
First Published: Monday, April 9, 2012, 20:55