106 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स - Zee News हिंदी

106 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स

मुंबई : संस्थागत और खुदरा निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज लगभग 106 अंक की गिरावट के साथ खुला। बाजार में कल आई तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की। अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रूख का भी बाजार पर असर पड़ा।

 

30 प्रमुख शेयरों पर आधारित बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 106.37 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 17,150.99 अंक पर खुला। इसमें कल 204.58 अंक की तेजी दर्ज की गयी थी।

 

इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 32.30 अंक या 0.62 प्रतिशत की गिरावट के साथ 5,210.85 अंक पर खुला। कारोबारियों के अनुसार कल की तेजी के बाद निवेशकों ने आज मुनाफावसूली की। इसके अलावा अमेरिकी बाजार में कल की गिरावट से आज अन्य एशियाई बाजारों में कमजोर रूख रहा जिसका घरेलू बाजार पर प्रभाव पड़ा। (एजेंसी)

First Published: Wednesday, March 28, 2012, 10:33

comments powered by Disqus