Last Updated: Sunday, July 1, 2012, 12:06
ज़ी न्यूज ब्यूरोनई दिल्ली : आम बजट में की गई घोषणा के मुताबिक, नई सर्विस टैक्स व्यवस्था आज से लागू हो गई है और इससे 112 सेवाएं महंगी हो जाएंगी। लोगों को इनके लिए 12 प्रतिशत की दर से टैक्स चुकाना पड़ेगा। इससे टैक्सी किराया, हवाई जहाज किराया, होटल में खाना-पीना सब कुछ महंगा हो जाएगा। हालांकि टीएमसी के दबाव में रेल किरायों पर लगने जा रहा सर्विस टैक्स अब नहीं लगेगा।
नकरात्मक सूची में शामिल 38 सेवाएं नई व्यवस्था से बेअसर रहेंगी। यह सूची भी एक जुलाई से ही प्रभावी मानी जाएगी। सूची में शमिल सेवाओं के अलावा अंतिम संस्कार से जुड़ी सेवाएं भी इसके दायरे में नहीं आएंगी।
जिन सेवाओं को नई व्यवस्था के दायरे में लाया गया है उनमें कोचिंग और प्रशिक्षण संस्थान शामिल हैं। हालांकि स्कूलों, विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा तथा व्यावसायिक शिक्षा को इससे छूट दी गई है। आज से खाने-पीने, यात्रा करने से लेकर घर तक सब कुछ महंगा हो गया है।
सर्विस टैक्स में बढ़ोतरी के बाद अब हर तरह के बिल महंगे हो गए हैं। चाहे वह आपके घर में आने वाला फोन बिल हो, बिजली बिल, गैस सिलेंडर का बिल या फिर बैंक का बिल सब में सरकार ने चपत लगा दी है। शादी विवाह भी महंगे हो जाएंगे। अब क्रेडिट कार्ड या डेबिट कार्ड से भुगतान भी आपको महंगा पड़ेगा। आम आदमी को बैंक ड्राफ्ट बनाने की भी जरूरत पड़ती है लेकिन एक जुलाई से अब आपको इसके लिए भी अपनी जेब थोड़ी और ढीली करनी पड़ेगी।
वित्त मंत्रालय ने वित्त वर्ष 2012-13 के बजट में अधिक से अधिक सेवाओ को सर्विस टैक्स के दायरे में लाने की व्यवस्था की है। अभी तक ऐसी सेवाओं की कुल संख्या 119 है। वित्त मंत्रालय का लक्ष्य है कि इस साल एक लाख 24 हजार करोड़ रुपए सर्विस टैक्स के जरिए जुटाए जाएं। इसलिए रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी लगभग हर चीज सर्विस टैक्स की लिस्ट में डाल दी गई है।
First Published: Sunday, July 1, 2012, 12:06