2 साल में पहली बार सेंसेक्स 20,000 के ऊपर हुआ बंद

2 साल में पहली बार सेंसेक्स 20,000 के ऊपर हुआ बंद

2 साल में पहली बार सेंसेक्स 20,000  के ऊपर हुआ बंदमुंबई : बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स शुक्रवार को दो साल में पहली बार 20,000 अंक के स्तर से ऊपर बंद हुआ। डीजल कीमतों को नियंत्रणमुक्त किए जाने के सरकार के सुधारात्मक कदम से रिफाइनरी कंपनियों के शेयरों की भारी मांग रही। इसके अलावा कंपनियों के बेहतर नतीजों से भी बाजार धारणा को बल मिला।

तीस शेयरों वाला सेंसेक्स 75.01 अंक या 0.38 फीसद की बढ़त के साथ 20,039.04 पर बंद हुआ। यह 6 जनवरी, 2011 के बाद सेंसेक्स का शीर्ष स्तर है। कल सेंसेक्स में 146 अंक जुड़े थे।

इसी तरह नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 25.20 अंक या 0.42 प्रतिशत की बढ़त के साथ 6,064.40 अंक पर पहुंच गया। एक समय इसने दिन का उच्च स्तर 6,083.40 अंक भी छुआ। विभिन्न वर्गों के सूचकांकों में सबसे ज्यादा 3.03 प्रतिशत की बढ़त तेल एवं गैस में रही और यह 9,571.03 अंक पर पहुंच गया।

रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर में 1.05 प्रतिशत की बढ़त रही और यह 898.95 रुपए पर बंद हुआ। इसी तरह भारत पेट्रोलियम का शेयर 9.64 प्रतिशत के उछाल के साथ 434.05 रुपए, इंडियन आयल 10.46 प्रतिशत की बढ़त के साथ 348.95 रुपए और आयल इंडिया 8.95 प्रतिशत की बढ़त के साथ 561 रुपए पर बंद हुआ।
ओएनजीसी के शेयर में 7.31 फीसद का लाभ रहा और यह 337.50 रुपए पर पहुंच गया।

सेंसेक्स के 30 शेयरों में 16 लाभ और 14 नुकसान के साथ बंद हुए। इनमें अलावा एनटीपीसी, गेल, मारुति सुजुकी, आईसीआईसीआई बैंक, एचडीएफसी लि., आईटीसी, टाटा पावर और भारतीय स्टेट बैंक के शेयर में 4.59 प्रतिशत की बढ़त दर्ज हुई। (एजेंसी)

First Published: Friday, January 18, 2013, 17:22

comments powered by Disqus