Last Updated: Friday, April 13, 2012, 11:13

मुंबई : देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को गिरावट का रुख रहा। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 238.11 अंकों की गिरावट के साथ 17094.51 पर जबकि निफ्टी 69.40 अंकों की गिरावट के साथ 5207.45 पर बंद हुआ।
शुक्रवार सुबह बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 91.05 अंक की गिरावट के साथ 17232.56 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.15 अंक की गिरावट के साथ 5255.70 पर खुला था। बीएसई के स्मॉलकैप एवं मिडकैप सूचकांकों में भी गिरावट देखी गई। मिडकैप 45.98 अंक की गिरावट के साथ 6337.97 पर जबकि स्मॉलकैप 43.02 अंक की गिरावट के साथ 6799.23 पर बंद हुआ।
(एजेंसी)
First Published: Friday, April 13, 2012, 17:42