320 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स - Zee News हिंदी

320 अंक गिरकर बंद हुआ सेंसेक्स

मुंबई:  देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 320.11 अंकों की गिरावट के साथ 16831.08 पर जबकि निफ्टी 101.55 अंकों की गिरावट के साथ 5086.85 पर बंद हुआ। बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 84.35 अंकों की गिरावट के साथ 17066.84 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 5166.65 पर खुला।

 

बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। मिडकैप 133.95 अंकों की गिरावट के साथ 6100.80 पर जबकि स्मॉलकैप 121.70 अंकों की गिरावट के साथ 6588.26 पर बंद हुआ। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 4, 2012, 16:45

comments powered by Disqus