33 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स - Zee News हिंदी

33 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स

मुंबई : निवेशकों की मुनाफावसूली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज करीब 33 अंक की गिरावट के साथ खुला। बाजार में कल तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की।

 

30 शेयरों वाला बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स 33.51 अंक या 0.21 प्रतिशत की गिरावट के साथ 15,937.24 अंक पर खुला। सेंसेक्स कल 232.05 अंक की तेजी के साथ बंद हुआ था। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी भी 8.25 अंक या 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,770.75 अंक पर खुला।

 

कारोबारियों के अनुसार, कल की तेजी के बाद निवेशकों ने मुनाफावसूली की जिसका असर बाजार पर पड़ा। हालांकि नवंबर में प्रमुख ढांचागत क्षेत्र की वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रहने की खबर से गिरावट पर कुछ अंकुश लगा। (एजेंसी)

First Published: Tuesday, December 27, 2011, 10:53

comments powered by Disqus