41 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स

41 अंक की गिरावट से खुला सेंसेक्स

मुंबई : एशिया के अन्य बाजारों में कमजोर रूख के बीच विदेशी संस्थागत निवेशकों की सतत बिकवाली से बंबई शेयर बाजार का सेंसेक्स आज शुरुआती कारोबार में 41 अंक की गिरावट के साथ खुला। आर्थिक वृद्धि दर कम रहने से बाजार धारणा पर असर पड़ा। यह लगातार तीसरा सत्र है जब बाजार में गिरावट दर्ज की गई है।

30 शेयरों वाला सेंसेक्स 41.01 अंक या 0.25 प्रतिशत की गिरावट के साथ 16,177.52 पर खुला। इससे पहले, दो कारोबारी सत्रों में इसमें 220 अंक से अधिक की गिरावट दर्ज की जा चुकी है। इसी प्रकार, नेशनल स्टाक एक्सचेंज का निफ्टी 7.10 अंक या 0.14 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,917.15 अंक पर खुला।

एशियाई बाजारों में कमजोर रूख के बीच आर्थिक वृद्धि दर कम रहने के कारण संस्थागत और खुदरा निवेशकों ने बिकवाली की जिसका बाजार पर असर पड़ा। देश की आर्थिक वृद्धि दर वित्त वर्ष 2011-12 में घटकर 6.5 प्रतिशत रही जो नौ साल में सबसे कम है। (एजेंसी)

First Published: Friday, June 1, 2012, 10:30

comments powered by Disqus