84 अंकों की गिरावट से खुला सेंसेक्स - Zee News हिंदी

84 अंकों की गिरावट से खुला सेंसेक्स

मुंबई:  देश के शेयर बाजारों में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिन शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट का रुख देखा गया। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 84.35 अंकों की गिरावट के साथ 17066.84 पर जबकि निफ्टी 21.85 अंकों की गिरावट के साथ 5166.65 पर खुला।

 

शुक्रवार सुबह करीब 10.00 बजे बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 75.84 अंकों की गिरावट के साथ 17075.35 पर जबकि नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26 अंकों की गिरावट के साथ 5162.40 पर कारोबार कर रहा था। बीएसई के मिडकैप एवं स्मॉलकैप सूचकांकों में भी गिरावट का रुख था। (एजेंसी)

First Published: Friday, May 4, 2012, 10:34

comments powered by Disqus