AI पायलटों की हड़ताल जारी, 14 उड़ानें रद्द - Zee News हिंदी

AI पायलटों की हड़ताल जारी, 14 उड़ानें रद्द

ज़ी न्यूज ब्यूरो

 

नई दिल्ली:  एयर इंडिया पायलटों की हड़ताल का आज सातवां दिन है। आज भी अबतक कुल 14 अंतरराष्‍ट्रीय उड़ानें रद्द हो चुकी है। तमाम कोशिशों के बावजूद हड़ताली पायलटों और एयर इंडिया प्रबंधन में अबतक सुलह नहीं हो पाई है। माना जा रहा है कि हड़ताली पायलट आज नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह से मिल सकते हैं।

 

एयर इंडिया की अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लगातार रद्द हो रही हैं और एयर इंडिया की तरफ से कोई अधिकारी ऐसा नहीं जो यात्रियों को सही जानकारी तक मुहैया करा सके। लिहाजा यात्रियों की परेशानी का दौर जारी है।

 

हड़ताली पायलट बिना शर्त सरकार से बात करना चाहते हैं लेकिन सरकार की शर्त है कि पहले वो काम पर वापस आएं। जबकि पायलट गिल्ड अपनी मांगों पर अटल है। नागरिक उड्डयन मंत्री अजित सिंह ने कहा है कि पायलटों की मांगों पर तभी सुनवाई होगी जब वह हड़ताल तोड़ें क्योंकि हड़ताल की वजह से एयर इंडिया का भविष्य खतरे में पड़ा, तो पायलटों का भविष्य भी खतरे में पड़ सकता है।

 

हालांकि दवाब के मद्देनजर पायलटों के रुख में थोड़ी नरमी दिखाई दे रही है। इंडियन पायलट गिल्ड्स के कुछ पायलटों ने एयर इंडिया मेनेजमेंट को चिट्ठी लिखकर साफ किया है कि बर्खास्त पायलटों को वापस लिया जाए। हम बात करने को तैयार हैं। हम देश की एकमात्र एयरलाइंस की बदनामी नहीं चाहते।

First Published: Monday, May 14, 2012, 15:24

comments powered by Disqus